विदेश की खबरें | ड्रोन हमले के बाद इराकी तेल क्षेत्र में आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में तेल सुविधाओं पर हाल में किए गए इसी तरह के हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है। किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
यह उत्तरी इराक के अर्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में तेल सुविधाओं पर हाल में किए गए इसी तरह के हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है। किसी भी समूह ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
यह हमला उसी दिन हुआ जब इराक ने अमेरिका स्थित एचकेएन एनर्जी लिमिटेड के साथ एक अन्य स्थान पर तेल क्षेत्र में निवेश के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
एचकेएन एनर्जी ने एक बयान में पुष्टि की कि दुहोक प्रांत के सारंग क्षेत्र में स्थित उसके एक उत्पादन संयंत्र में मंगलवार सुबह “विस्फोट हुआ।”
इसने कहा कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के भी जख्मी होने की सूचना नहीं है। कंपनी ने कहा कि क्षेत्र में आग लगी हुई है और आपात प्रक्रिया दल आग पर काबू पाने की मशक्कत कर रहे हैं।
कंपनी ने कहा कि विस्फोट के कारण की जांच की जा रही है तथा परिचालन स्थगित कर दिया गया है।
कुर्द क्षेत्र के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मंगलवार का विस्फोट ड्रोन हमले के कारण हुआ। मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार को इरबिल प्रांत में खुरमाला तेल क्षेत्र पर भी हमला हुआ था।
बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी एक बयान जारी कर हाल के हमलों की निंदा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

