देश की खबरें | इराक, जॉर्डन, कतर, अरब लीग ने पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कतर, जॉर्डन और इराक तथा दिल्ली स्थित अरब लीग के मिशन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की "कड़ी निंदा" की है तथा भारत के प्रति एकजुटता तथा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल कतर, जॉर्डन और इराक तथा दिल्ली स्थित अरब लीग के मिशन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की "कड़ी निंदा" की है तथा भारत के प्रति एकजुटता तथा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर प्रमुख पर्यटक स्थल बैसरन में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक हैं।

इस घातक हमले के बाद अनेक देशों और उनकी सरकारों की ओर से एकजुटता के संदेश आए हैं।

भात में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें भारत का राष्ट्रीय ध्वज यूरोपीय संघ के ध्वज के साथ रखा गया है तथा पीड़ितों की याद में एक मेज पर मोमबत्ती जल रही है।

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया, "यूरोपीय संघ के राजदूत और भारत में यूरोपीय व्यापार महासंघ बोर्ड (एफईबीआई) ने भयानक पहलगाम आतंकवादी हमलों के पीड़ितों की याद में एक मिनट का मौन रखा। भारत में टीम यूरोप/यूरोपीय संघ परिवार शोक की इस घड़ी में आपके साथ है।"

कतर के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में पीड़ितों के परिवारों और भारत की सरकार और जनता के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसमें कहा गया, "कतर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की कड़ी निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप लोग हताहत हुए और घायल हुए। विदेश मंत्रालय हिंसा, आतंकवाद और आपराधिक कृत्यों के खिलाफ कतर के रुख को दोहराता है, चाहे उनकी मंशा और औचित्य कुछ भी हो।"

इराक के विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह इस कठिन समय में भारत के साथ अपनी पूर्ण एकजुटता व्यक्त करता है।

जॉर्डन के विदेश एवं प्रवासी मंत्रालय ने भी कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में नागरिकों को निशाना बनाकर किए गए सशस्त्र हमले की कड़ी निंदा करता है और भारत को पूर्ण समर्थन देते है और उसके साथ एकजुटता प्रकट करता है।

अरब राष्ट्र लीग के स्थित दिल्ली मिशन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे एक पत्र में इस जघन्य हमले की "कड़ी निंदा" की।

तेईस तारीख को लिखे पत्र में कहा गया है कि दुःख की इस घड़ी में, वह भारत सरकार, भारत की जनता तथा शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी