विदेश की खबरें | ईरान का जहाज डूबा : एक की मौत, चालक दल में शामिल एक भारतीय लापता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने इस बारे में खबर दी है।
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने इस बारे में खबर दी है।
संगठन के प्रमुख नादेर पसांदेह ने समाचार एजेंसी को बताया कि मालवाहक जहाज मंगलवार को इराक में उम्म कस्र बंदरगाह से ईरान के दक्षिण पश्चिम में स्थित खुर्रमशहर के लिए रवाना हुआ था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान में बम विस्फोट में प्राइवेट स्कूल के 2 टीचर की मौत, मामले में जांच शुरू.
उन्होंने कहा कि कुवैत से इराक को अलग करने वाले एक संकरे मार्ग खोर अब्दुल्ला में यह बृहस्पतिवार को डूब गया । अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि यह जहाज क्यों डूबा । इस पर चालक दल के सात लोग सवार थे ।
पसांदेह ने कहा कि ईरान ने घटनास्थल पर समुद्री विशेषज्ञों की टीम भेजने के लिए इराक से बात की है। उन्होंने कहा कि जहाज पर निर्माण सामग्री और सेरामिक लदा हुआ था।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के सरकारी कर्मचारियों के बुरे दिन, आईएमएफ ने का वेतन फ्रीज करने को कहा.
पसांदेह ने कहा कि चालक दल के दो सदस्य लापता हैं । इसमें एक ईरानी है और एक भारतीय नागरिक है ।
इराक के परिवहन मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चल पाया।
मंत्रालय के अनुसार, चालक दल के चार सदस्यों को बचा लिया गया और एक शव को निकाला गया। बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)