देश की खबरें | ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर को जब्त किया

दुबई, चार मई (एपी) ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया। तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी ऐसी जब्ती है।

पिछले सप्ताह भी ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को लेकर तेहरान और अमेरिका के बीच व्यापक तनाव के बीच सैन रेमन, कैलिफोर्निया के शेवरॉन कॉर्प के लिए कच्चा तेल ले जाने वाले एक तेल टैंकर को जब्त कर लिया था। एडवांटेज स्वीट में 23 भारतीय और एक रूसी नागरिक सवार थे।

हालांकि, ईरान ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। ईरान ने आरोप लगाया था कि एडवांटेज स्वीट, दूसरे जहाज से टकरा गया था।

जलडमरूमध्य से एक सप्ताह के भीतर दो टैंकरों को ले जाना मार्शल द्वीप-ध्वज वाले कच्चा तेल टैंकर स्वेज राजन के लापता होने के बीच आता है।

स्वेज राजन पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से सिंगापुर से दक्षिण चीन सागर में था इस पर कथित तौर पर ईरानी कच्चे तेल की तस्करी करने का आरोप लगाया गया था।

द फाइनेंशियल टाइम्स और समुद्री खुफिया फर्म एम्ब्रे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों के आदेश पर स्वेज राजन को जब्त कर लिया गया था। जहाज के प्रबंधक ने जहाज की स्थिति के बारे में द एसोसिएटेड प्रेस के सवालों का जवाब नहीं दिया है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)