विदेश की खबरें | ईरान के राष्ट्रपति ने पुलिस हिरासत में महिला की मौत की जांच में ‘तेजी’ लाने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रईसी वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। यूएनजीए में उन्होंने पूछा कि आखिर अमेरिकी पुलिस द्वारा मारे गए लोगों के संदर्भ में क्या कार्रवाई की गई है?

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रईसी वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका की यात्रा पर हैं। यूएनजीए में उन्होंने पूछा कि आखिर अमेरिकी पुलिस द्वारा मारे गए लोगों के संदर्भ में क्या कार्रवाई की गई है?

रईसी ने विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक से इतर न्यूयॉर्क में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘क्या मौत के इन सभी मामलों में जांच हुई? मानवाधिकार के मामले में पश्चिमी देशों का ‘दोहरा मापदंड’ रहा है।’’

महासा अमीनी की मौत के बाद ईरान में प्रदर्शनाकारियों एवं सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हो रही हैं। ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि अधिकारी हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मामले की जांच की जाएगी... मैंने पीड़िता के परिजनों से सबसे पहले संपर्क किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि हम घटना की जांच में ‘तेजी’ लाएंगे... हमारी सबसे बड़ी चिंता सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।’’

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की खबर के अनुसार, अमीनी की मौत के बाद सप्ताहांत में प्रदर्शनकारियों और ईरानी सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़प में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

ईरान पुलिस का कहना है कि अमीनी को ड्रेसकोड का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था और उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। पुलिस ने अमीनी को किसी भी तरह की प्रताड़ना दिए जाने से इनकार किया है। हालांकि, अमीनी के परिवार ने पुलिस के बयान पर संदेह जताया है।

रईसी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को औपचारिक रूप से संबोधित किया और कहा कि हर जगह अधिकारियों के हाथों बुरी चीजें होती हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अमेरिकी अधिकारियों के हाथों आम अमेरिकी नागरिकों की मौत के मामले में क्या हुआ?’’

रईसी ने ब्रिटेन में महिलाओं की मौत का जिक्र किया और कहा कि इन मामलों की कभी जांच नहीं की गई। उन्होंने इस तरह की मौत के मामलों में कार्रवाई को लेकर दुनियाभर में ‘समान मापदंड’ अपनाए जाने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज