विदेश की खबरें | ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर नए अधिकारी को नियुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईरना’ ने यह खबर दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी समाचार एजेंसी ‘ईरना’ ने यह खबर दी है।

शक्तिशाली अधिकारी शमखानी लंबे समय से इस पद पर काबिज़ थे।

राष्ट्रपति रईसी ने शमखानी को बदलने के लिए आदेश जारी किया है। वह भ्रष्टाचार के आरोपों का लगातार सामना कर रहे थे। हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया है। इसके अलावा वह उस ब्रिटिश-ईरानी व्यक्ति के साथ करीबी रिश्तों को लेकर भी जांच का सामना कर रहे हैं जिसे इस साल के शुरू में जासूसी के इल्ज़ाम में फांसी दे दी गई थी।

बाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमेनेई के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि शमखानी देश की अभियान परिषद में शामिल होंगे और सर्वोच्च नेता के राजनीतिक सलाहकार के रूप में काम करेंगे।

शमखानी ने ईरान के 2015 में वैश्विक शक्तियों के साथ हुए परमाणु समझौते के लिए वार्ता करने में अहम भूमिका निभाई थी।

वहीं अहमदिया, अर्द्ध सैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड्स रणनीतिक केंद्र के पूर्व प्रमुख हैं।

समाचार एजेंसी ने सर्वोच्च सुरक्षा परिषद में इस बदलाव का कोई कारण नहीं बताया है। शमखानी करीब 10 साल से इस पद पर सेवा दे रहे थे। वहीं पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी 15 साल तक सुरक्षा परिषद के सचिव पद पर सेवा दे चुके हैं।

शमखानी ने उन खाड़ी अरब राष्ट्रों के साथ बातचीत में अहम भूमिका निभाई थी जिनके साथ ईरान तनाव कम करना चाहता था। इनमें सऊदी अरब भी शामिल है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\