विदेश की खबरें | ईरान के यात्री विमान को सीरिया में अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने किया परेशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तेहरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
तेहरान के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी।
वहीं अमेरिका के एक अधिकारी ने बाद में बताया कि उनका लड़ाकू विमान ईरानी विमान के पास से निकला जरूर, लेकिन सुरक्षित दूरी बनाकर।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के एक बाजार में IED विस्फोट, इस दुर्घटना में लोग हुए 20 घायल.
लेबनान हवाई-अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि ‘महान एयर’ का विमान संख्या 1152 बृहस्पतिवार शाम तय समय पर ही बेरूत में उतरा।
नाम उजागर ना करने की शर्त पर अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बस इतना ही बताया।
यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़े 1.54 करोड़ के पार, अब तक 631,926 संक्रमितों की हुई मौत.
वहीं ईरान ने शुरुआत में इस घटना के लिए इज़राइल को भी जिम्मेदार ठहराया था।
सीरिया की सरकारी मीडिया ने दमिश्क के नागर विमानन अधिकारियों के हवाले से कहा कि दो विमानों ने दक्षिणी-पश्चिमी सीरिया के अल-तनफ इलाके में ईरान के यात्री विमान को ‘‘रोका’’ था। इन दोनों विमानों के अमेरिकी नेतृत्व वाले संगठन के होने की आशंका है।
अल-तनफ इलाके में 2016 से अमेरिकी सैनिक इस्लामिक स्टेट के आंतकवादियों से लड़ रहे हैं। यह इलाका इराक और जॉर्डन से लगी सीरियाई सीमा के समीप है।
ईरानी टीवी की खबर के अनुसार लड़ाकू विमान ईरानी एयर बस ‘ए310’ के 100 मीटर के दायरे में आ गए थे। इसके बाद पायलट ने तुरंत ही विमान को नीचे कर उससे टकराने से बचाया।
वहीं अमेरिकी नौसेना के कप्तान एवं सेंट्रल कमान के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा कि यूएस एफ-15 लड़ाकू विमान ने करीब 1000 मीटर की दूरी से ‘महान एयर’ के यात्री विमान का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अल-तनफ गढ़ में संगठन बल के सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृश्य निरीक्षण किया गया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)