पाकिस्तान के एक बाजार में IED विस्फोट, इस दुर्घटना में लोग हुए 20 घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक बाजार में आईईडी विस्फोट में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. यह जानकारी पुलिस ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उप-अधीक्षक नजब अली ने मीडिया को बताया कि यह विस्फोट गुरुवार को कुर्रम जिले के परचिनार शहर के तुरी बाजार में हुआ था.
इस्लामाबाद, 24 जुलाई: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक बाजार में आईईडी विस्फोट में करीब 20 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. यह जानकारी पुलिस ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस उप-अधीक्षक नजब अली ने मीडिया को बताया कि यह विस्फोट गुरुवार को कुर्रम जिले के परचिनार शहर के तुरी बाजार में हुआ था. जिले की सीमा अफगानिस्तान से लगी है.
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, सुरक्षा बल और राहत बचाव दल ने घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि मामूली रूप से घायल पांच लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 15 अन्य को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में प्रांतीय सरकार अल्पसंख्यकों को कोराबार में मदद के लिए देगी 15 करोड़ रुपये
उन्होंने कहा कि दो की हालत गंभीर है. पुलिस के अनुसार, आईईडी विस्फोटक को सब्जी के ठेले में लगाया गया था और रिमोट के सहारे इसे अंजाम दिया गया. किसी भी समूह या व्यक्ति ने अभी तक घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

