विदेश की खबरें | ईरान की परमाणु एजेंसी ने देश के परमाणु केन्द्रों पर हमलों की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा परमाणु केन्द्रों पर अमेरिकी हमले की घोषणा के बाद ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

संगठन ने अपने बयान में कहा कि ईरान का परमाणु ऊर्जा संगठन राष्ट्र को आश्वासन देता है कि अपने दुश्मनों की बुरी साजिशों के बावजूद वह अपने हजारों क्रांतिकारी और प्रतिबद्ध वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के प्रयासों से उठ खड़ा होगा।

इससे पहले ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने अपनी एक खबर में देश के फोर्डो परमाणु केन्द्र पर हमले की बात स्वीकार की थी। समाचार एजेंसी ने कहा कि हमलों में इस्फहान और नतांज परमाणु केन्द्र को निशाना बनाया गया।

‘इरना’ ने इस्फहान में सुरक्षा मामलों के प्रभारी उप-गवर्नर अकबर सालेही के हवाले से कहा कि परमाणु केन्द्रों के आसपास हमले हुए हैं। हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

ईरान के कोम प्रांत से जारी एक बयान का हवाला देते हुए ‘इरना’ ने कहा, ‘‘कुछ घंटे पहले कोम हवाई सुरक्षा सक्रिय हुई और शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों की पहचान की गई। उसी दौरान फोर्डो परमाणु केन्द्र के एक हिस्से पर दुश्मनों ने हमला किया।’’

‘इरना’ की खबर में इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

ईरान की अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ ने कोम में एक प्रांतीय अधिकारी के हवाले से कहा कि हवाई सुरक्षा ने फोर्डो परमाणु केन्द्र के आसपास के क्षेत्र को निशाना बनाकर किए गए हमले के जबाव में हमला किया। हालांकि एजेंसी ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी।

माना जाता है कि समाचार एजेंसी ‘तस्नीम’ देश के अर्द्धसैनिक बल रिवोल्यूशनरी गार्ड के पक्ष वाली है।

समाचार एजेंसी ‘फार्स’ ने एक अन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि इस्फहान के पास गोलीबारी और विस्फोटों की आवाज़ सुनी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू