विदेश की खबरें | ईरान के विदेश मंत्री चीन की यात्रा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा में कहा कि ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ अपने चीनी समकक्ष वांग यी के आमंत्रण पर इस यात्रा पर आ रहे हैं।

चीन के विदेश मंत्रालय ने घोषणा में कहा कि ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ अपने चीनी समकक्ष वांग यी के आमंत्रण पर इस यात्रा पर आ रहे हैं।

इस घोषणा के एक दिन पहले ही ट्रंप प्रशासन ने ईरान की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाते हुए उसके लगभग सभी वित्तीय क्षेत्रों को काली सूची में डाल दिया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: कोरोना वायरस के टीके संबंधी गठबंधन ‘कोवैक्स’ में शामिल हुआ चीन.

चीन ईरान का सहयोगी और 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते में एक पक्ष रहा है। इस समझौते से अमेरिका ने अपने हाथ खींचते हुए ईरान पर पाबंदियां लगा दी थीं।

बृहस्पतिवार को अमेरिका की काली सूची के दायरे में ईरान के 18 बैंक भी आ गए हैं। ऐसे में इन बैंकों के साथ लेनदेन करने वाले विदेशी, गैर-ईरानी वित्तीय संस्थानों को जुर्माने का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 का आकड़ा 3.64 करोड़ तक पहुंचा, अब तक 1,060,869 संक्रमितों की हुई मौत.

इन पाबंदियों के चलते ईरानी बैंक अंतरराष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे।

यही वजह है कि यूरोपीय देशों ने इन पाबंदियों का विरोध किया है।

जरीफ ने कहा है कि वैश्विक संकट के दौरान अमेरिका का यह कदम ‘‘मानवता के खिलाफ अपराध’’ है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\