विदेश की खबरें | ईरान के विदेशमंत्री ने बेरुत से इजराइल को दी चेतवानी, ‘‘सामना करना पड़ सकता है भूकंप का’’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमीरबदोल्लाहियान ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने युद्ध के सभी परिदृश्यों को ध्यान में रखा है और इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमीरबदोल्लाहियान ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान के हिजबुल्लाह समूह ने युद्ध के सभी परिदृश्यों को ध्यान में रखा है और इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।

इजराइल, हिजबुल्लाह को तत्काल में अपना सबसे प्रमुख खतरा मानता है, अनुमान है कि उसके पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक-मारक क्षमता वाली मिसाइलें भी शामिल हैं, जो इजराइल में कहीं भी मार कर सकती हैं। हिजबुल्लाह के पास सीरिया के 12 साल के संघर्ष में भाग लेने वाले हजारों प्रशिक्षित लड़ाके और विभिन्न प्रकार के सैन्य ड्रोन भी हैं।

शनिवार को, इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान की सीमा पर एक इजराइली ड्रोन हमले में एक ‘सेल’ मारा गया जो इज़राइल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। शुक्रवार को हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर चार इजराइली ठिकानों पर कई रॉकेट दागे।

हिजबुल्लाह के अल-मनार टीवी के अनुसार, अमीरबदोल्लाहियान ने शनिवार को बेरूत में एक बैठक के दौरान निर्वासित हमास के शीर्ष अधिकारी सालेह अरौरी और फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद समूह के नेता ज़ियाद नखलेह के साथ गाजा और क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।

ईरानी विदेशमंत्री इराक, सीरिया और लेबनान के दौरे के बाद शनिवार दोपहर बेरूत से रवाना हुए, जहां तेहरान का व्यापक प्रभाव है।

उन्होंने कहा कि वह मध्य पूर्व में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क करेंगे क्योंकि ‘अभी भी एक पहल पर काम करने का अवसर है (युद्ध को समाप्त करने के लिए) लेकिन कल बहुत देर हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\