विदेश की खबरें | ईरान ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश की: अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव से 13 दिन पहले आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में बुधवार देर शाम यह घोषणा की।

अधिकारियों ने राष्ट्रपति चुनाव से 13 दिन पहले आनन-फानन में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में बुधवार देर शाम यह घोषणा की।

उन्होंने कहा कि ईरान, न सिर्फ मतदाताओं को धमकाने बल्कि डेमोक्रेटिक मतदाताओं को फर्जी ईमेल भेजने और तथा कई राज्यों में अशांति के लिए जिम्मेदार है। वहीं, ईरान ने चुनाव में हस्तक्षेप करने के मकसद से कुछ मतदाता पंजीकरण आंकड़े भी हासिल किये हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

सरकार के राष्ट्रीय खुफिया विभाग के निदेशक जॉन रैटक्लिफ ने कहा कि इसका लक्ष्य डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन के खिलाफ चुनाव मुकाबले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नकुसान पहुंचाना है।

एक संभावना यह है कि संदेश देने का इरादा मतदाताओं के मन में ट्रंप की छवि धूमिल करना है क्योंकि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रथम बहस के दौरान ‘प्रॉउड ब्वाइज’ की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं की थी। प्रॉउड ब्वाइज, अमेरिका स्थित एक धुर दक्षिणपंथी समूह है।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

हालांकि, अधिकारियों ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि धमकी भरे ईमेल के सिलसिले में वे ईरान तक कैसे पहुंचे हैं।

एफबीआई के निदेशक क्रिस रे ने कहा कि अमेरिका 2020 अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप करने वाले देशों पर जुर्माना लगाएगा।

उन्होंने कहा कि ईरान और रूस की इस हरकत के बावजूद अमेरिकी भरोसा रखें कि उनका वोट सुरक्षित है। रैटक्लिफ ने कहा, ‘‘ यह हताश विरोधियों द्वारा की गई हताशा भरी कोशिश है।’’

दोनों अधिकारियों ने मतदाता पंजीकरण की जानकारी प्राप्त करने के लिए रूस और ईरान पर निशाना साधा, हालांकि इस तरह के डाटा को कभी-कभी आसानी से हासिल किया जा सकता है। अधिकारियों ने उन पर देश के ‘डाटाबेस’ को ‘हैक’ करने का कोई आरोप नहीं लगाया है।

फ्लोरिडा और पेंसिल्वेनिया सहित चार प्रांतों में डेमोक्रेटिक मतदाताओं को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद यह संवाददाता सम्मेलन बुलाया गया था ।

ये वे राज्य हैं, जहां रूझान स्पष्ट नहीं है और चुनाव में डेमोक्रेटिक या रिपब्लिकन, किसी की भी जीत हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान