सामूहिक मृत्युदंड की सजा के बाद ईरान ने सऊदी अरब के साथ वार्ता स्थगित की : खबर
सऊदी अरब ने हत्या और चरमपंथी समूहों से जुड़ाव रखने सहित विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 81 लोगों को सामूहिक रूप से शनिवार को मृत्युदंड दे दिया था. इसके बाद ईरान की तरफ से ये कदम सामने आया है.
सऊदी अरब ने हत्या और चरमपंथी समूहों से जुड़ाव रखने सहित विभिन्न अपराधों के लिए दोषी ठहराए गए 81 लोगों को सामूहिक रूप से शनिवार को मृत्युदंड दे दिया था. इसके बाद ईरान की तरफ से ये कदम सामने आया है. हालांकि, रिपोर्ट में वार्ता स्थगित करने के कारणों को स्पष्ट नहीं किया गया.
सऊदी अरब के आधुनिक इतिहास में एक ही दिन सामूहिक रूप से सबसे ज्यादा लोगों को मृत्युदंड दिए जाने का यह पहला मामला है. इससे पूर्व, जनवरी 1980 में मक्का की बड़ी मस्जिद से संबंधित बंधक प्रकरण के दोषी ठहराए गए 63 चरमपंथियों को मृत्युदंड दिया गया था. यह भी पढ़ें : केजरीवाल और मान ने जीत का जश्न मनाने और पंजाब के लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए रोड शो किया
ईरानी समाचार वेबसाइट 'नॉर न्यूज' की खबर के मुताबिक, सरकार ने एकतरफा निर्णय लेते हुए सऊदी अरब से वार्ता स्थगित कर दी है जोकि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के मद्देनजर पिछले साल से बगदाद में चल रही है. इससे पहले, इराक के विदेश मंत्री ने कहा था कि सऊदी अरब और ईरान के बीच जारी वार्ता के पांचवें दौर की बातचीत बुधवार को होनी प्रस्तावित थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2022 04:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

