विदेश की खबरें | परमाणु स्थलों पर लगे 27 निगरानी कैमरे हटा रहा है ईरान: आईएईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक रफेल मारिआनो ग्रोसी ने वियना में अचानक बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। ग्रोसी ने कहा कि यह एक ''गंभीर चुनौती'' है। उन्होंने आगाह किया कि तीन से चार सप्ताह में एजेंसी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाएगी।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक रफेल मारिआनो ग्रोसी ने वियना में अचानक बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। ग्रोसी ने कहा कि यह एक ''गंभीर चुनौती'' है। उन्होंने आगाह किया कि तीन से चार सप्ताह में एजेंसी ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में जानकारी हासिल नहीं कर पाएगी।

ग्रोसी ने कहा कि यह परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों की बीच जारी वार्ता के लिहाज से बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि यदि हम इस पर नजर नहीं रख पाए तो कोई कुछ नहीं कर पाएगा।

ग्रोसी ने कहा कि इसके बाद भी ईरान में ''लगभग 40'' कैमरे बचेंगे। जिन स्थलों से कैमरे हटाए जा रहे हैं, उनमें नतांज परमाणु संवर्धन केंद्र और इस्फहान केंद्र शामिल हैं।

इससे पहले बुधवार को ईरान ने कहा था कि उसने नतांज में दो कैमरों को हटा दिया है, जिनका इस्तेमाल आईएईए परमाणु संवर्धन पर नजर रखने के लिये करती है।

वहीं, एजेंसी के शासी निकाय ने तीन अघोषित स्थलों पर पाई गई मानव निर्मित परमाणु सामग्री के बारे में ''विश्वसनीय जानकारी'' प्रदान करने में विफल रहने के लिए ईरान की निंदा की थी।

ईरान ने तत्काल इस बारे में कुछ नहीं कहा है। हालांकि बुधवार को ईरानी परमाणु कार्यक्रम के प्रवक्ता बेहरूज कमालबंदी ने आईएईए के अधिकारियों से कहा था, ''हम आशा करते हैं कि वे अपने होश में आएंगे और ईरान की तरफ से किये जा रहे सहयोग का जवाब सहयोग के जरिये ही देंगे।''

उन्होंने कहा था, "यह स्वीकार्य नहीं है कि एक तरफ वे अनुचित व्यवहार दिखाएं और दूसरी तरफ ईरान सहयोग करना जारी रखे।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\