विदेश की खबरें | ईरान ने वीडियो जारी कर दावा किया कि दो फ्रांसीसी नागरिक जासूसी कर रहे थे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए की ओर से जारी वीडियो में जैक्स पेरिस और सेसिल कोहलर को दिखाया गया है, जो फ्रांस के ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ एजुकेशन, कल्चर एंड वोकेशनल ट्रेनिंग’ से जुड़े हैं।
ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए की ओर से जारी वीडियो में जैक्स पेरिस और सेसिल कोहलर को दिखाया गया है, जो फ्रांस के ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ एजुकेशन, कल्चर एंड वोकेशनल ट्रेनिंग’ से जुड़े हैं।
फ्रांस की सरकार ने इस आरोप के जवाब में तीखी फटकार लगाई है और हिरासत में लिये गये फ्रांसीसी नगारिकों की दुर्दशा को ‘राज्य बंधक’ के रूप में वर्णित किया।
ईरान लंबे समय से हिरासत में लिए गये पश्चिमी नागिरकों को बाततचीत के दौरान ‘सौदेबाजी चिप्स’ के रूप में इस्तेमाल करता रहा है। ईरान ने इसके पहले जासूसी के आरोप को लेकर कोई सार्वजनिक साक्ष्य नहीं दिया था।
फ्रांस के विदेश मंत्री कैथरिन कोलोन्ना ने कहा, ‘‘ वीडियो में हिरासत में लिये गये फ्रांसीसी नगारिकों की जबरन ली गई कथित स्वीकारोक्ति अपमानजनक है।’’
वर्ष 2020 में एक रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने पिछले दशक के दौरान कम से कम 355 लोगों की जबरन स्वीकारोक्ति को प्रसारित किया।
इस वीडियो क्लिप में कोहलर को सिर पर स्कार्फ पहने दिखाया गया है जिसमें वह खुद को फ्रांस की विदेशी सुरक्षा सेवा की एक खुफिया एजेंट बता रही है। इस तरह पेरिस को कथित तौर पर यह कहते दिखा गया है कि, ‘‘ फ्रांसीसी विदेशी सुरक्षा सेवा में हमारा लक्ष्य ईरान सरकार पर दबाव बनाना है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)