विदेश की खबरें | ईरान प्रदर्शन: ईरान और सऊदी अरब की कूटनीतिक वार्ता रुकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में वार्ता की काफी सराहना की गई थी। इराक के नए प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पिछले महीने कहा था कि इराक से बातचीत में मध्यस्थता जारी रखने के लिए कहा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में वार्ता की काफी सराहना की गई थी। इराक के नए प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पिछले महीने कहा था कि इराक से बातचीत में मध्यस्थता जारी रखने के लिए कहा गया है।

हालांकि, इराक के अधिकारियों ने बताया कि बगदाद द्वारा आयोजित की जाने वाली वार्ता के छठे दौर की योजना अभी निर्धारित नहीं की गई है, क्योंकि ईरान ने सऊदी अरब के अधिकारियों से मिलने से इनकार कर दिया है।

इराक के सांसद एवं संसदीय विदेश संबंध समिति के सदस्य आमेर-अल-फायेज़ ने कहा, ‘‘ ईरान-सऊदी वार्ता रुक गई है और इसका क्षेत्र पर नकारात्मक प्रभाव होगा।’’

सऊदी अरब की ओर से इस संबंध में अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

नवंबर में ईरान की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर अल-सुदानी ने वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर बातचीत की थी और कहा था कि वह जल्द ही सऊदी अरब की राजधानी रियाद की यात्रा भी करेंगे।

गौरतलब है कि ईरान में नैतिकता के नाम पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती महसा अमीनी (22) को पकड़ा था और 16 सितंबर को हिरासत में ही उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से ही देश में प्रदर्शन जारी हैं।

ईरान की सरकार ने लगातार यह दावा किया है कि अमीनी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया गया, जबकि अमीनी के परिवार का कहना है कि उसके शरीर पर चोट व पिटाई के निशान थे। अमीनी को हिजाब सही तरीके से न पहनने के आरोप में हिरासत में लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now