विदेश की खबरें | ईरान ने देश में बने पहले कोविड रोधी टीके को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान को टीके को पर्याप्त संख्या में आयात करने में आ रही परेशानियों के बाद स्वदेशी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।
ईरान को टीके को पर्याप्त संख्या में आयात करने में आ रही परेशानियों के बाद स्वदेशी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है।
टीवी ने स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी के हवाले से कहा, “ ईरानी टीका ‘कोवीरान बारेकत’ को इस्तेमाल की मंजूरी कल दी गई।”
ईरानी दवा कंपनी शीफाफार्मड ने यह टीका बनाया है और इसमें वायरस को निष्क्रिय करके डाला गया है और टीके की सुरक्षा और प्रभाव पर पहला अध्ययन दिसंबर के अंत में शुरू हुआ।
ईरान ने यह भी कहा है कि वे एक अन्य देश के सहयोग से एक टीके पर काम कर रहा है। नमकी ने कहा कि दूसरा टीका ईरान और क्यूबा मिलकर बना रहे हैं और वे देश के टीका पैकेज में अगले हफ्ते शामिल किया जाएगा।
ईरान में स्थानीय तौर पर टीका अनुसंधान करने पर तब तेजी आई जब अधिकारियों ने आरोप लगाया कि अमेरिका के भारी प्रतिबंध इस्लामी गणतंत्र के बड़े पैमाने पर टीकाकरण की कोशिश में रोड़ा अटकाएंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)