विदेश की खबरें | ईरान और अमेरिका के विशेषज्ञों के बीच ओमान में परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि ओमान की राजधानी मस्कट में यह वार्ता हो रही है।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने खबर दी कि ओमान की राजधानी मस्कट में यह वार्ता हो रही है।
हालांकि न तो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने और न ही मध्य एशिया के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ ने वार्ता के बारे में तत्काल कोई जानकारी दी।
अरागची ने शुक्रवार को ओमान पहुंचकर ओमानी विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की, जिन्होंने इससे पहले मस्कट और रोम में हुई दो दौर की वार्ताओं में मध्यस्थता की थी।
विटकॉफ शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए मॉस्को में थे। शनिवार को वह ओमान पहुंचे।
दशकों से जारी तनाव के बाद परमाणु वार्ता हो रही है।
इस वार्ता का उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करना है, जिसके बदले में अमेरिका ईरान पर लगाए गए कुछ कठोर आर्थिक प्रतिबंध हटाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

