देश की खबरें | आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को मिली जमानत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक बलात्कार पीड़िता और उसकी मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सोमवार को जमानत दी।

लखनऊ, 14 मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने एक बलात्कार पीड़िता और उसकी मित्र को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सोमवार को जमानत दी।

न्यायमूर्ति राजीव सिंह की पीठ ने ठाकुर की जमानत याचिका पर यह आदेश पारित किया। ठाकुर को पिछले साल 27 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।

पीठ ने यह आदेश पारित करते हुए कहा "आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है और राज्य सरकार के जवाबी हलफनामे में किसी भी सुबूत से छेड़छाड़ करने का कोई आधार नहीं है।"

गौरतलब है कि बलिया जिले की 24 वर्षीय एक लड़की ने उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से बसपा के लोकसभा सांसद अतुल राय पर वर्ष 2018 में अपने वाराणसी स्थित घर पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया था। उसका यह भी इल्जाम था कि ठाकुर ने उसे परेशान करने में सांसद की मदद की और अपना मुकदमा वापस लेने या इसे कमजोर करने के लिए धमकाया था। उस लड़की तथा उसकी एक मित्र ने 16 अगस्त 2021 को उच्चतम न्यायालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान 24 अगस्त को लड़की मौत हो गई थी। कुछ दिन पहले उसकी सहेली की भी मौत हो गयी।

आत्मदाह करने से पहले दोनों ने एक फेसबुक लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें पीड़िता ने कहा था कि उसने सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है और पुलिस सांसद की मदद कर रही है। उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मिल रही धमकी और उत्पीड़न की वजह से वे आत्महत्या का कदम उठा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस घटना के बाद 18 अगस्त को पुलिस महानिदेशक (पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड) राज कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच पैनल का गठन किया था जिसमें अपर पुलिस महानिदेशक (महिला पावर लाइन) नीरा रावत को शामिल किया था। पैनल की रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ पुलिस ने उपनिरीक्षक दया शंकर द्विवेदी की शिकायत पर शहर के हजरतगंज थाने में ठाकुर और राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पैनल की रिपोर्ट ने प्रथम दृष्टया ठाकुर और राय को आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य आरोपों के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। ठाकुर को इस मामले में पिछले साल 27 अगस्त को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी