जरुरी जानकारी | भारत में स्टार्टअप क्रांति को पंख लगेंगे आईपीओ से: अमिताभ कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी ने भारत में स्टार्टअप के लिए उर्वराशक्ति प्रदान की है और आईपीओ से (प्राथमिक शेयर बाजार की पूंजी से) देश में स्टार्टअप क्रांति को पंख लगेंगे।

नयी दिल्ली , 23 जुलाई नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल प्रौद्योगिकी ने भारत में स्टार्टअप के लिए उर्वराशक्ति प्रदान की है और आईपीओ से (प्राथमिक शेयर बाजार की पूंजी से) देश में स्टार्टअप क्रांति को पंख लगेंगे।

कांत नवोन्मेष आधारित उद्यमिता पर एक ऑनलाइन आयोजन को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन इनोवेशन वेंचरिंग एंड आंत्रेप्रेन्यूरशिप इन इंडिया नेटवर्क (आईवेइन) नाम के संगठन ने किया था। उन्होंने कहा कि 17 शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तीव्र डिजटलीकरण की दृष्टि से भारत दूसरे स्थान पर चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘ आईपीओ (प्रथम सार्वजनिक निर्गमों) से हमारी स्टार्टअप क्रांति को पंख लगेगा। भारतीय र्स्टअप इकाइयां भारत के बाजारों से भारत की जनता से पूंजी जुटाएंगी ।’

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थिति वास्तविक आत्मनिर्भर भारत की स्थिति होगी। डिजटलीकरण ने भारत में स्टार्टअप परिस्थितिकी तंत्र को स्फूर्ति प्रदान की है।’’

नीति आयोग के सीईओ का यह बयान ऐसे समय आया है जबकि जोमैटो का शेयर शुक्रवार को ही भारतीय शेयर बाजर में जोरदार कामयाबी के साथ सूचीबद्ध हुआ है। रेस्त्रां भोजन-पार्सल की ऐप की मदद से बुकिंग और वितरण करने वाली कंपनी जोमैटो का शेयर 76 रुपये के आवंटन मूल्य की तुलना में 66 प्रतिशत चढ़ कर बंद हुआ।

2008 में बनी इस कंपनी का बाजार पूंजीकरण करीब एक लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके शेयर को पिछले सप्ताह 38 गुना अभिदान मिला था।

कांत ने कहा कि सफलता की दिशा में भारत जैसे विविधापूर्ण देश में 1.3 लोगों तक पहुंचने के लिए योजना बना कर उसे तेजी से लागू करने और उसके विस्तार की क्षमता बड़ा मायने रखेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू