जरुरी जानकारी | हेक्सावेयर टेक के आईपीओ को पेशकश के दूसरे दिन तक 15 प्रतिशत अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 15 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी प्रमुख निजी इक्विटी कंपनी कार्लाइल समूह समर्थित हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार तक 15 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, पेशकश किए गए 9,14,23,354 शेयरों के मुकाबले 1,38,39,483 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए खंड को 39 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को छह प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ। गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को तीन प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने एंकर (बड़े) निवेशकों से 2,598 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का 8,750 करोड़ रुपये का आईपीओ शुक्रवार को बंद होगा।

कंपनी ने आईपीओ के लिए 674-708 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्य 43,000 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी की आरंभिक शेयर बिक्री, कार्लाइल समूह के हिस्से, प्रवर्तक सीए मैग्नम होल्डिंग्स द्वारा 8,750 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों की पूर्ण बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

वर्तमान में, सीए मैग्नम होल्डिंग्स के पास आईटी कंपनी में 95.03 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

चूंकि पूरा निर्गम एक ओएफएस है, इसलिए आईपीओ से आने वाली राशि कंपनी के बजाय सीधे बेचने वाले शेयरधारक को जाएगी।

हेक्सावेयर का सार्वजनिक निर्गम देश के आईटी सेवा क्षेत्र में दो दशक पहले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के 4,700 करोड़ रुपये से अधिक के आईपीओ के बाद सबसे बड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\