खेल की खबरें | धर्मशाला से जालंधर होते हुए विशेष ट्रेन से दिल्ली भेजा गया आईपीएल टीम को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।

धर्मशाला, नौ मई पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने यह जानकारी दी।

टीम फिलहाल विशेष ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से नयी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।

पाकिस्तान ने ड्रोन हमले के जरिए चंडीगढ़ के पास हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारत को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस बीच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच को बीच में ही बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार की सुबह खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रसारण कर्मियों सहित दोनों टीमों के पूरे दल को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से पंजाब की सीमा पर स्थित होशियारपुर ले जाया गया।’’

उन्होंने कहा कि इस काफिले को कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई और वाहनों के होशियारपुर पहुंचने के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।

वहां से उन्हें विशेष रूप से तैयार ट्रेन में सवार होने के लिए जालंधर ले जाया गया।

अग्निहोत्री ने बृहस्पतिवार को मैच को बीच में रोकने के बाद सुरक्षा के बारे में कहा, ‘‘स्टेडियम को 20 मिनट के अंदर खाली कर दिया गया था। हमारी पहली प्राथमिकता वहां मौजूद सभी लोगों की सुरक्षा थी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को तुरंत मैदान से वापस बुलाया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उनके संबंधित होटलों में भेज दिया गया।’’

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण शुक्रवार को आईपीएल को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था। दोनों देशों के बीच यह टकराव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद शुरू हुआ था जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि ऐसे समय में जब देश आतंकवादी हमले और सीमा पार से अनुचित आक्रमण का जवाब दे रहा है तब किसी भी चीज से राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है।

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने इतने कम समय में व्यवस्था करने के लिए बीसीसीआई और भारतीय रेलवे को धन्यवाद दिया।

आईपीएल द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कुलदीप ने कहा, ‘‘बहुत सारे कर्मचारी हैं। तकनीकी कर्मचारियों सहित बीबीसीआई के कर्मचारी भी हैं। पूरा दल बड़ा था, लेकिन सब कुछ बहुत अच्छा रहा। मैं बीसीसीआई और भारतीय रेलवे को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

इसमें आगे कहा गया, ‘‘खिलाड़ियों, सहयोगी कर्मचारियों, कमेंटेटरों, प्रोडक्शन क्रू सदस्यों और संचालन कर्मचारियों को नई दिल्ली ले जाने के लिए इतने कम समय में एक विशेष वंदे भारत ट्रेन की व्यवस्था करने के लिए रेल मंत्रालय, आपका धन्यवाद। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\