खेल की खबरें | पोंटिंग की देख-रेख में आईपीएल खेलने वाले कैरी को भारत के खिलाफ टी20 टीम में जगह मिलने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मंगलवार को कहा हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रिकी पोटिंग की देख-रेख में खेल के ‘छोटे तकनीकी’ पहलुओं पर काम करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह फिर से बना लेंगे।

मेलबर्न, 17 नवंबर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने मंगलवार को कहा हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रिकी पोटिंग की देख-रेख में खेल के ‘छोटे तकनीकी’ पहलुओं पर काम करने के बाद उन्हें उम्मीद है कि भारत के खिलाफ श्रृंखला के लिए वह ऑस्ट्रेलियाई टी-20 टीम में अपनी जगह फिर से बना लेंगे।

कैरी यूएई में खेली गयी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में थे जिसके कोच ऑस्ट्रेलया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान पोंटिंग थे।

यह भी पढ़े | MPL Kit Sponsor of Team India: टीम इंडिया की जर्सी पर अब एमपीएल आएगा नजर, बीसीसीआई ने तीन साल के लिए बनाया किट स्पॉन्सर.

कैरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने का मौका मिला और दिल्ली के कोच के रूप में रिकी और कुछ अन्य जाने-पहचाने चेहरों की मौजूदगी ने इन दो महीने को मेरे लिए मनोरंजक बना दिया। ’’

आईपीएल के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ मैं पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके (पोंटिंग) साथ काम करके भाग्यशाली रहा और उनसे अच्छा रिश्ता बना। वह एक अद्भुत खिलाड़ी थे, और शानदार कोच है। वह वास्तव में बहुत जल्दी छोटी-छोटी खामियों को भी पकड़ लेते है।’’

यह भी पढ़े | Mohammad Sozib Dies by Suicide: बांग्लादेश के पूर्व अंडर-19 खिलाड़ी मोहम्मद शोजिब ने की खुदकुशी.

इस 29 साल के खिलाड़ी को खराब फार्म के कारण इंग्लैंड के खिलाफ सितंबर में टी20-अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आखिर मैच से हटा दिया गया था। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खराब रहा जहां तीन मैचों में उन्होंने 32 रन बनाये।

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से 27 नवंबर से शुरू होगा जबकि इतने ही मैचों की टी-20 श्रृंखला का पहला मुकाबला चार दिसंबर को खेला जाएगा।

कैरी ने कहा , ‘‘आईपीएल में उन्हें ज्यादा मौकें नहीं मिले लेकिन इसने खेल के तकनीकी पहलुओं पर काम करने का मौका दिया। इससे आगामी सत्र में मुझे अपने खेल में सुधार करने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now