खेल की खबरें | आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की, एफटीपी का सम्मान करना होगा: न्यूजीलैंड क्रिकेट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया जबकि भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

वेलिंगटन, नौ जुलाई न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया जबकि भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) को लेकर अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | सौरव गांगुली ने कहा- एशिया कप रद्द हो गया है, पीसीबी अनजान.

बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। न्यूजीलैंड से अगर आईपीएल की मेजबानी के लिये कहा जाता है तो हम इस स्थिति में नहीं होंगे। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा। इसकी तारीखों और न्यूजीलैंड की अपने भविष्य दौरा कार्यक्रम को सम्मान देने की प्रतिबद्धता का मतलब है कि समय के कारण हम ऐसा नहीं कर सकते। ’’

भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर महामारी के कारण आईपीएल विदेशों में आयोजित किया जाता है तो संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड भी इसकी मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है। इसके बाद ही बूक ने यह बयान दिया।

यह भी पढ़े | England vs West Indies: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने घुटने के बल बैठकर किया नस्लवाद का विरोध.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के स्थान पर सितंबर से नवंबर के शुरू तक आईपीएल के आयोजन करने की योजना बना रहा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है।

अगर आईपीएल का आयोजन देश से बाहर होता है तो यह दूसरा अवसर होगा जबकि यह पूरा टूर्नामेंट विदेशों में आयोजित किया जाएगा। भारत में आम चुनावों के कारण 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\