देश की खबरें | आईपीएल निलंबन के बाद स्थगित या किसी अन्य स्थान पर हो सकता है टी20 विश्व कप : चैपल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबन से पता चलता है कि क्रिकेट अभेद्य नहीं है और कोविड-19 के कारण भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के स्थगित या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किये जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, नौ मई आस्ट्रेलियाई दिग्गज इयान चैपल का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबन से पता चलता है कि क्रिकेट अभेद्य नहीं है और कोविड-19 के कारण भारत में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के स्थगित या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किये जाने से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

कड़े जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा तथा कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया गया।

चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘आम जनता में कोविड संक्रमण के बढ़ने और मौतों तथा कुछ खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने के कारण आईपीएल 2021 का निलंबन इस बात को याद दिलाता है कि यह खेल अभेद्य नहीं है। ’’

भारत अभी कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है तथा यहां हर दिन चार लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। भारत में ही अक्टूबर - नवंबर में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है।

चैपल ने कहा, ‘‘वर्तमान माहौल को देखते हुए आईपीएल का निलंबन मिसाल पेश कर सकता है और इसके बाद भारत में साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित या किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया जा सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी विभिन्न कारणों से खेल प्रभावित होता रहा है।

चैपल ने कहा, ‘‘पूर्व में भी विभिन्न कारणों से दौरे और मैच रद्द करने पड़े थे। इनसे कुछ कहानियां जुड़ी थी जिनमें से कुछ दुखद तो कुछ मनोरंजक थी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी