खेल की खबरें | धर्मशाला में ‘ब्लैकआउट’ के कारण आईपीएल मैच रद्द, आईपीएल जारी रहने पर संदेह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी शहर जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण पूरी लीग के रद्द होने का खतरा पैदा हो गया।

धर्मशाला, आठ मई पड़ोसी शहर जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद बृहस्पतिवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच बीच में ही रद्द कर दिया गया जिससे भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण पूरी लीग के रद्द होने का खतरा पैदा हो गया।

पंजाब की टीम 10.1 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बना चुकी थी जब लाइटें चली गईं लेकिन इसका कारण पहले ‘फ्लडलाइट’ की खराबी बताया गया था। बारिश के कारण खेल निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ था।

आखिरकार टीमों और दर्शकों को उनकी सुरक्षा के लिए स्टेडियम से बाहर निकाला गया। यहां के खूबसूरत मैदान की क्षमता लगभग 23,000 है और खाली कराए जाने के समय यह लगभग 80 प्रतिशत भरा हुआ था।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘दर्शकों में कोई घबराहट नहीं थी। उन्हें (दर्शकों और खिलाड़ियों को) बहुत सावधानी से और सुरक्षित रूप से स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। ’’

स्टेडियम से बाहर निकलते समय कई लोगों ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए। प्रभसिमरन सिंह 28 गेंद पर 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे जबकि उनके सलामी जोड़ीदार प्रियांश आर्य 34 गेंद पर 70 रन बनाकर तेज गेंदबाज टी नटराजन की गेंद पर आउट हुए थे, जिसके तुरंत बाद खेल रोकना पड़ा।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को अब पठानकोट से विशेष ट्रेन में दिल्ली लाया जाएगा। पठानकोट धर्मशाला से करीब 85 किलोमीटर दूर है। टीमें सड़क मार्ग से पठानकोट पहुंचेंगी।

पाकिस्तान के हमलों को रोकने के लिए एहतियाती उपायों के तहत धर्मशाला का एकमात्र हवाई अड्डा और पड़ोसी कांगड़ा और चंडीगढ़ के हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं।

आज रात के मैच के रद्द होने के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि लीग आगे जारी रहेगी या नहीं। यह भी पता चला है कि लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ियों द्वारा उठाई गई सुरक्षा चिंताओं के बीच बीसीसीआई की बैठक अभी चल रही है।

पर सूत्रों का कहना है कि विदेशी खिलाड़ी जल्द से जल्द घर लौटना चाहते हैं।

भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ शामिल हैं। ये हमले 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किए गए जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

बृहस्पतिवार को हवाई हमले की चेतावनी और जम्मू में विस्फोट जैसी आवाजों की खबरों के बीच पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, मोहाली और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ समेत कई जिलों में ‘ब्लैकआउट’ कर दिया गया।

आईपीएल का कार्यक्रम पहले ही इस घटनाक्रम से प्रभावित हो चुका है क्योंकि 11 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच अहमदाबाद में स्थानांतरित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\