IPL Match Betting: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
संभल के नखासा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट लीग के मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
संभल (उत्तर प्रदेश), 10 अप्रैल : संभल के नखासा क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट लीग के मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत दीपा सराय में पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने वाले गिरोह के पांच लोगों शाहवेज, जहांगीर, हिलाल, जफर और फराज को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवक हफीज फरार है. यह भी पढ़ें : अमेरिकी नागरिकों से ठगी करने वाले Call Center का मध्यप्रदेश में भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पकड़े गए सट्टेबाजों के पास से 23 मोबाइल फोन, कई कैलकुलेटर, लैपटॉप व 17000 रुपये बरामद किए गये हैं. यह लोग पैसे का लेन देन गूगल, पेटीएम आदि से करते थे. मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2022 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

