देश की खबरें | आईपीएल 2025 : पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच, फाइनल हो सकता है 25 मई को

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईपीएल 2025 की शुरूआत 22 मार्च को मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस पर मैच से होगा जबकि फाइनल भी 25 मई को इसी मैदान पर खेला जायेगा ।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी आईपीएल 2025 की शुरूआत 22 मार्च को मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच ईडन गार्डंस पर मैच से होगा जबकि फाइनल भी 25 मई को इसी मैदान पर खेला जायेगा ।

पीटीआई को पता चला है कि इस साल भी धर्मशाला और गुवाहाटी में आईपीएल के कुछ मैच होंगे ।

मुल्लांपुर के बाद धर्मशाला पंजाब किंग्स का दूसरा घरेलू मैदान है जबकि राजस्थान रॉयल्स जयपुर के अलावा गुवाहाटी में भी मैच खेलती है ।

बीसीसीआई ने अभी कार्यक्रम जारी नहीं किया है लेकिन अगले सप्ताह की शुरूआत में पूरा कार्यक्रम आने की उम्मीद है ।

पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 में अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी ।

चेन्नई की कमान रूतुराज गायकवाड़ के हाथ में होगी जबकि मुंबई की कप्तानी हार्दिक पंड्या करेंगे । श्रेयस अय्यर के पंजाब किंग्स में जाने के बाद केकेआर ने अभी तक कप्तान का ऐलान नहीं किया है । आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसी की जगह रजत पाटीदार के हाथ में होगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\