एजेंसी न्यूज

IPL 2024: 'मुझे सीएसके की कप्तानी के बारे में 2022 में बताया गया था', CSK vs KKR मैच के बोले रूतुराज गायकवाड़

महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में ही रूतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिये तैयार रहने के लिये कहा था और वह तभी से तैयार है हालांकि दोनों के बीच कप्तानी को लेकर गहरी बातचीत नहीं हुई.

IPL 2024: 'मुझे सीएसके की कप्तानी के बारे में 2022 में बताया गया था', CSK vs KKR मैच के बोले रूतुराज गायकवाड़
Rituraj Gaikwad (Photo Credit: IPL)

चेन्नई, नौ अप्रैल: महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में ही रूतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी के लिये तैयार रहने के लिये कहा था और वह तभी से तैयार है हालांकि दोनों के बीच कप्तानी को लेकर गहरी बातचीत नहीं हुई. यह भी पढ़ें: PBKS vs SRH IPL 2024 Live Streaming: आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सोमवार की रात मिली जीत में गायकवाड़ ने मोर्चे से कप्तानी की थी. उन्हें 22 मार्च को आईपीएल की शुरूआत के एक दिन पहले ही कप्तान बनाया गया.

गायकवाड़ ने केकेआर पर सात विकेट से मिली जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो इस बारे में गहरी बातचीत नहीं हुई. मैं इत्मीनान से था. सिर्फ एक बार बात हुई. हम अभ्यास कर रहे थे और उन्होंने मेरे पास आकर यह कहा.’’

उन्होंने कहा ,‘‘ बाहर सभी को लगता होगा कि मुझे उनके जैसे महान खिलाड़ी की जगह लेना है लेकिन मेरा मानना है कि मेरी अपनी शैली होगी. मैं टीम कल्चर को बनाये रखना चाहता हूं.’’

गायकवाड़ ने कहा ,‘‘ उन्होंने 2022 में मुझसे कहा था कि शायद अगले साल नहीं लेकिन उसके बाद मुझे कप्तानी करनी होगी तो उसके लिये तैयार रहूं. मैं उसके बाद से हमेशा से तैयार था. मैं पिछले साल भी हर मैच के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग से कप्तानी के हर पहलू पर बात करता था.’’

यह पूछने पर कि कप्तान के तौर पर वह क्या बदलाव लेकर आये हैं, उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है. मैं सीएसके का कल्चर बनाये रखना चाहता हूं. हमने इसके दम पर ही इतनी सफलता पाई है तो मैं कोई बदलाव नहीं चाहता.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).