एजेंसी न्यूज

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने जहीर खान को लेकर कही बड़ी बात, कहा- जब मेरा नाम पुकारा गया तो आंखों से आंसू आ गए

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, " मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा. और अगर नहीं तो ठीक है. मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे. नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए."

IPL 2021: मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक ने जहीर खान को लेकर कही बड़ी बात, कहा- जब मेरा नाम पुकारा गया तो आंखों से आंसू आ गए
युद्धवीर सिंह चारक (Photo credits: Instagram)

मुंबई: आईपीएल (IPL) की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज युद्धवीर सिंह चारक (Yudhveer Singh Charak) ने कहा है कि इस साल 18 फरवरी को नीलामी के दौरान गेंदबाजी कोच जहीर खान (Zaheer Khan) ने जब उनका नाम पुकारा तो उनके आंखों में आंसू आ गए थे. जहीर खान ने कहा- सौरव गांगुली की तरह ही धोनी ने भी युवाओं को सपोर्ट किया

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें चारक ने कहा, " मैं जानता था कि अगर मेरा नाम पुकारा जाता है तो यह अंतिम नाम होगा. और अगर नहीं तो ठीक है. मैं और मेरा परिवार टीवी पर आंखें जमाए हुए थे. नीलामी के दौरान जब जैक सर (जहीर खान) ने मेरा नाम पुकारा तो मेरे आंखों से आंसू आने शुरू हो गए."

उन्होंने कहा, " मैं बयां नहीं कर सकता कि मेरे लिए यह कितना अविश्वसनीय था. मुंबई के लिए चयन होना मेरे और मेरे राज्य जम्मू कश्मीर के लिए बहुत बड़ी बात थी. मेरे राज्य के टीम साथियों को मुझसे बहुत उम्मीदें थी कि मैं मैच खेलूंगा और अपने राज्य का नाम रौशन करूंगा."

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके चारक को मुंबई इंडियंस ने इस बार आईपीएल नीलामी में उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).