IPL 2021: आरसीबी के लिए अच्छी खबर, ये खिलाड़ी भी कोरोना को हराकर टीम से जुड़ा

फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सैम्स की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह बेंगलोर टीम से जुड़ गए हैं." बयान में कहा, "बेंगलोर की मेडिकल टीम लगातार सैम्स के संपर्क में थी और उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी टेस्ट करने के बाद सैम्स को फिट घोषित किया."

डेनियल सैम्स (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: रॉयल चेलेंजर बेंगलोर (RCB) के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर डेनियल सैम्स (Daniel sams) कोरोना (Coronavirus) रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ गए हैं. सैम्स गत सात अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उन्हें क्वारेंटीन में रखा गया था. खेल की खबरें | आरसीबी के डेनियल सैम्स कोविड पॉजिटिव पाए गए

फ्रेंचाइजी ने बयान जारी कर कहा, "हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सैम्स की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर वह बेंगलोर टीम से जुड़ गए हैं." बयान में कहा, "बेंगलोर की मेडिकल टीम लगातार सैम्स के संपर्क में थी और उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी टेस्ट करने के बाद सैम्स को फिट घोषित किया."

सैम्स आईपीएल के पिछले सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे लेकिन इस साल उन्हें बेंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया था.

सैम्स बिग बैश लीग में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे लेकिन उन्होंने पिछले सत्र में दिल्ली के लिए सिर्फ तीन मैच खेले थे.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Key Players To Watch Out: आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी