देश की खबरें | आईपी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर ने एलजी बनकर बहन की नियुक्ति की सिफारिश की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईयू) के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने खुद को उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना के तौर पर पेश करते हुए शिक्षक के तौर पर बहन की नियुक्त के लिए उसके नाम की कथित सिफारिश की। एलजी सचिवालय न शुक्रवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली, 14 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (जीजीएसआईयू) के एक सहायक प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसने खुद को उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना के तौर पर पेश करते हुए शिक्षक के तौर पर बहन की नियुक्त के लिए उसके नाम की कथित सिफारिश की। एलजी सचिवालय न शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सचिवालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एक विशेष अभ्यर्थी को विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में नियुक्ति के लिए 30 सितंबर को जीजीएसआईयू के कुलपति महेश वर्मा को अज्ञात व्यक्ति ने एलजी बनकर फोन किया।

कुलपति ने फोन कॉल की वास्तविकता का पता लगाने के लिए उपराज्यपाल के सचिवालय से संपर्क किया, लेकिन पता चला कि एलजी की ओर से कोई कॉल नहीं की गई थी। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया।

उपराज्यपाल बनकर फोन करने के इस मामले में दो अक्टूबर को द्वारका पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इसके बाद नियुक्ति की कवायद रद्द कर दी गई।

बयान में कहा गया कि जांच के दौरान कॉल करने वाले आरोपी की पहचान अर्थशास्त्र विभाग के एक सहायक प्रोफेसर के रूप में हुई, जिसने विश्वविद्यालय में शिक्षक पद के लिए अपनी बहन के नाम की सिफारिश की थी।

जांच से पता चला कि यह कॉल ब्रिटेन स्थित नंबर से की गई थी। यह भी पता चला कि सहायक प्रोफेसर की बहन और उसके पिता को भी कॉल करने में इसी नंबर का इस्तेमाल किया गया था।

बयान में कहा गया कि दोनों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने सहायक प्रोफेसर का नाम लिया जो 27 अगस्त को ब्रिटेन गया था। आरोपी सहायक प्रोफेसर के खिलाफ लुक ऑउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कराने की कवायद शुरू की गई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू