जरुरी जानकारी | आयोटेकवर्ल्ड की कृषि ड्रोन के लिए पिक्स4डी के साथ साझेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ड्रोन विनिर्माता आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में संयुक्त रूप से सटीक कृषि समाधान पेश करने के लिए स्विट्जरलैंड स्थित पिक्स4डी के साथ साझेदार की है।

नयी दिल्ली, एकसितंबर ड्रोन विनिर्माता आयोटेकवर्ल्ड एविगेशन ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत में संयुक्त रूप से सटीक कृषि समाधान पेश करने के लिए स्विट्जरलैंड स्थित पिक्स4डी के साथ साझेदार की है।

पिक्स4डी उन्नत कृषि मानचित्रण में इस्तेमाल होने वाली फोटोग्रामेट्री सॉफ्टवेयर तकनीक में विशेषज्ञता रखती है।

सटीक कृषि में खेती प्रबंधन के लिए प्रौद्योगिकी-अनुकूल नजरिया अपनाया जाता है। इसमें खेतों एवं फसलों की जरूरतों का निरीक्षण, माप और विश्लेषण किया जाता है। इससे उत्पादकता बढ़ाने और लागत कम करने में मदद मिलती है।

कृषि-रसायन फर्मों और कृषि विश्वविद्यालयों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में 3,000 ड्रोन की बिक्री का लक्ष्य रखा है। आयोटेकवर्ल्ड की स्थापना दीपक भारद्वाज और अनूप उपाध्याय ने वर्ष 2017 में की थी।

आयोटेकवर्ल्ड एविएशन ने हाल ही में अग्रणी उर्वरक कंपनी इफको को 500 ड्रोन की आपूर्ति करने का अनुबंध हासिल किया है। साल की शुरुआत में इसने देश भर में कृषि उद्देश्यों के लिए ड्रोन छिड़काव के लिए सिंजेंटा इंडिया के साथ भी साझेदारी की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड