खेल की खबरें | आईओए ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारतीय दल को सार्वजनिक उपस्थिति सीमित रखने की सलाह दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को मंगलवार को सलाह दी कि वे अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को सीमित रखें और कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए बाहर निकलने से बचें।

बर्मिंघम, 26 जुलाई भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को मंगलवार को सलाह दी कि वे अपनी सार्वजनिक उपस्थिति को सीमित रखें और कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए बाहर निकलने से बचें।

आईओए ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 के खतरे के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अधिक समय नहीं बिताएं क्योंकि इससे खिलाड़ियों का स्वास्थ्य और उनका प्रतिनिधित्व खतरे में पड़ सकता है।’’

आईओए ने साथ ही भारतीय खिलाड़ियों से आग्रह किया कि जहां भी जरूरी हो वे सभी एहतियाती कदम उठाएं।

आईओए का निर्देश उस समय आया है जब ब्रिटेन में कोविड-19 के हजारों मामले सामने आ रहे हैं।

भारत ने इन खेलों में 321 सदस्यीय मजबूत दल उतरा है जिसमें 215 खिलाड़ी और 107 अधिकारी तथा सहयोगी स्टाफ शामिल हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज