जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति दो लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में बुधवार को आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

नयी दिल्ली, 27 मई शेयर बाजारों में बुधवार को आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

बंबई शेयर बाजार का 30- शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 995.92 अंक यानी 3.25 प्रतिशत बढ़कर 31,605.22 अंक पर बंद हुआ। जबकि दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 1,051.3 अंक तक बढ़कर 31,660.60 अंक तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

शेयर बाजार में आई इस तेजी की बदौलत बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,01,549.38 करोड़ रुपये बढ़कर 1,23,62,539.79 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक बाजारों के मजबूत संकेतों से बाजार में शुरुआत अच्छी रही और यह दिन में कारोबार बढ़ने के साथ और मजबूत होती चली गई। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी दर्ज की गई।’’

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

उन्होंने कहा, ‘‘इसके साथ ही दुनियाभर में अर्थव्यवसथाओं के लॉकडाउन से धीरे धीरे बाहर निकलने और प्रतिबंधों में ढील दिये जाने की खबरों से निवेशकों को उम्मीद बंधी है कि अर्थव्यवसथा जल्द ही पटरी पर लौटेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड