जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 7.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में बुधवार को आई भारी गिरावट के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को शानदार तेजी आने से निवेशकों की संपत्ति 7.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
नयी दिल्ली, 14 मार्च शेयर बाजार में बुधवार को आई भारी गिरावट के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को शानदार तेजी आने से निवेशकों की संपत्ति 7.81 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 335.39 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर 73,097.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 602.41 अंक उछलकर 73,364.30 अंक तक पहुंच गया था।
तेजी के इस रुख के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 7,81,631.24 करोड़ रुपये बढ़कर 3,79,98,233.91 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
बुधवार को सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 72,761.89 अंक पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 338 अंक यानी 1.51 प्रतिशत गिरकर 21,997.70 अंक पर आ गया था।
इसकी वजह से बुधवार को बाजार पूंजीकरण में 13,47,822.84 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

