एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों को 4.97 लाख करोड़ रुपये का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में दो दिन से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

जरुरी जानकारी | बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों को 4.97 लाख करोड़ रुपये का लाभ

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल शेयर बाजार में दो दिन से तेजी का सिलसिला रहने से निवेशकों की संपत्ति 4.97 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी।

वैश्विक बाजारों में तेजी तथा इजराइल और ईरान के बीच व्याप्त तनाव में बढ़ोतरी न होने से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर पड़ा है।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 560.29 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,648.62 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 679.47 अंक तक चढ़ गया था।

दो दिनों में बीएसई सेंसेक्स 1,159.63 अंक यानी 1.59 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

इस तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4,97,442.93 करोड़ रुपये बढ़कर 3,97,86,490.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).