जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों के 5.29 लाख करोड़ रुपये डूबे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते मंगलवार को निवेशकों के 5.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।
नयी दिल्ली, 12 नवंबर शेयर बाजार में तेज गिरावट के चलते मंगलवार को निवेशकों के 5.29 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब गए।
इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक गिर गया। कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों, विदेशी निवेशकों की निकासी जारी रहने और एशियाई तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझान से स्थानीय बाजारों में कमजोरी आई।
बीएसई सेंसेक्स 820.97 अंक या 1.03 प्रतिशत गिरकर 78,675.18 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 948.31 अंक या 1.19 प्रतिशत गिरकर 78,547.84 पर आ गया था।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5,29,525.42 करोड़ रुपये घटकर 4,37,24,562.57 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.26 प्रतिशत और मिडकैप में 0.98 प्रतिशत की गिरावट आई।
क्षेत्रवार सूचकांकों की बात करें तो बिजली में 2.79 प्रतिशत, उपयोगिताओं में 2.20 प्रतिशत, पूंजीगत सामान में 2.14 प्रतिशत, वाहन में 1.95 प्रतिशत, औद्योगिक उत्पादों में 1.82 प्रतिशत और धातु में 1.52 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई पर कुल 2,742 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,226 में तेजी आई और 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हेंगसेंग नुकसान के साथ बंद हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

