जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी छह लाख करोड़ रुपये घटी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की निकासी के बीच शेयर बाजार में तेज गिरावट से बृहस्पतिवार को निवेशकों की संपत्ति छह लाख करोड़ रुपये घट गयी।
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर विदेशी कोषों की निकासी के बीच शेयर बाजार में तेज गिरावट से बृहस्पतिवार को निवेशकों की संपत्ति छह लाख करोड़ रुपये घट गयी।
बीएसई का 30 शेयर पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 494.75 अंक यानी 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 595.72 अंक तक फिसलकर 80,905.64 अंक पर आ गया था।
इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 6,03,862.06 करोड़ रुपये घटकर 4,57,25,183.01 करोड़ रुपये (5.44 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले में तीन प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट आई। दैनिक उपभोग के सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली नेस्ले का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ 899.49 करोड़ रुपये रहने से इसके शेयरों में जबर्दस्त बिकवाली देखी गई।
इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए।
दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में तेजी रही।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

