जरुरी जानकारी | तेजी के तीन दिनों में निवेशकों की पूंजी 8.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी के बीच निवेशकों की पूंजी 8.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
नयी दिल्ली, 15 दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले तीन दिनों से जारी तेजी के बीच निवेशकों की पूंजी 8.11 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
शुक्रवार को बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स पहली बार 71,000 अंक पार कर गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 969.55 अंक यानी 1.37 प्रतिशत उछलकर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 71,483.75 अंक पर बंद हुआ।
यह बीएसई में तेजी का लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा। इन तीन दिनों में सेंसेक्स में कुल 1,932.72 अंक यानी 2.77 प्रतिशत की जोरदार बढ़त दर्ज की गई।
तेजी के इस दौर में निवेशकों की पूंजी में 8,11,802.11 करोड़ रुपये का उछाल आ गया।
इसके साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त रूप से बाजार मूल्यांकन 3,57,87,999.80 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
मेहता इ्क्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, "फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर रुख और घरेलू स्तर पर राजनीतिक स्थिरता कायम रहने की उम्मीद ने निवेशक धारणा को मजबूती दी है। हालांकि तकनीकी स्तर पर अधिक लिवाली होने से आने वाले समय में सूचकांक में सुधार आ सकता है।"
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

