एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 75,000 के ऊपर बंद होने के बीच निवेशकों की संपत्ति में 2.27 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी 2.27 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 75,000 के ऊपर बंद होने के बीच निवेशकों की संपत्ति में 2.27 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

सेंसेक्स कारोबार के अंत में 354.45 अंक चढ़कर 75,038.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 421.44 अंक बढ़कर 75,105.14 अंक तक पहुंच गया था।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 75,124.28 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर को छूने में सफल रहा था।

इस तेजी के बीच बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 2,27,024.52 करोड़ रुपये बढ़कर 4,02,19,353.07 करोड़ रुपये (4.83 लाख करोड़ डॉलर) के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार मूल्यांकन सोमवार को पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के आगे निकला था।

सेंसेक्स में शामिल आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेस्ले प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).