जरुरी जानकारी | तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी 10.58 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार के सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तेजी के तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी में कुल 10.58 लाख करोड़ रुपये का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल घरेलू शेयर बाजार के सोमवार को दिन में कारोबार के दौरान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बीच तेजी के तीन कारोबारी सत्रों में निवेशकों की पूंजी में कुल 10.58 लाख करोड़ रुपये का जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।

बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 363.20 अंक यानी 0.49 प्रतिशत चढ़कर 74,014.55 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार तीसरा कारोबारी सत्र रहा।

तेजी के तीन दिन के इस दौर में सेंसेक्स में कुल 1,544.25 अंक यानी 2.13 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई है।

इसका असर निवेशकों की पूंजी पर भी पड़ा और कुल बाजार पूंजीकरण 10,58,034.42 करोड़ रुपये उछलकर 3,93,15,471.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 2.98 प्रतिशत और मिडकैप में 1.64 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट