एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में सोमवार को आयी जबर्दस्त तेजी से निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नयी दिल्ली, नौ नवंबर शेयर बाजारों में सोमवार को आयी जबर्दस्त तेजी से निवेशकों की संपत्ति 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी।

शेयर बाजारों में लगातार छठे कारोबारी सत्रों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 704.37 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,597.43 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 42,645.33 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर चला गया था।

यह भी पढ़े | Noida में कार ने मारी ई-रिक्शा में टक्कर, 1 व्यक्ति की मौत व 6 जख्मी.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 197.50 अंक यानी 1.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 12,461.05 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 12,474.05 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

बाजार में आयी इस तेजी के कारण बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,06,558.75 करोड़ रुपये बढ़कर 1,65,67,257.92 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसमें 4.95 प्रतिशत की तेजी आयी। उसके बाद क्रमश: भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक का स्थान रहा।

दूसरी तरफ केवल तीन शेयरों... मारुति, आईटीसी अैर बजाज फिनसर्व... में गिरावट दर्ज की गयी।

बीएसई में 1,485 कंपनियां बढ़त में रही जबकि 1,206 में गिरावट दर्ज की गयी। जबकि 191 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).