जरुरी जानकारी | फरवरी के अंत तक पी-नोट्स के जरिए निवेश बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, एक अप्रैल भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिए निवेश फरवरी के अंत तक बढ़कर 89,143 करोड़ रुपये हो गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक भारतीय उद्योग जगत द्वारा मजबूत कॉरपोरेट आय की उम्मीद से विदेशी निवेशकों का उत्साह बना रहेगा, जिससे आने वाले महीनों में सकारात्मक रुझान जारी रह सकता है।

पी-नोट्स, पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा उन विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं, जो खुद को सीधे पंजीकृत हुए बिना भारतीय शेयर बाजार का हिस्सा बनना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें एक तय प्रक्रिया से गुजरना होता है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों में पी-नोट्स निवेश का मूल्य (इक्विटी, ऋण और मिश्रित प्रतिभूतियां) फरवरी के अंत तक 89,143 करोड़ रुपये था, जबकि जनवरी के अंत में यह आंकड़ा 87,989 करोड़ रुपये था।

इसी तरह दिसंबर 2021 के अंत में पी-नोट्स निवेश का स्तर 95,501 करोड़ रुपये था।

राइट रिसर्च की संस्थापक सोनम श्रीवास्तव ने कहा कि जनवरी की तुलना में फरवरी में विदेशी निवेशकों ने मामूली तेजी दिखाई। उन्होंने कहा कि आगामी तिमाहियों में कॉरपोरेट आय में मजबूत वृद्धि की उम्मीद है, जो विदेशी निवेशकों के भरोसे को बढ़ाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड