जरुरी जानकारी | मार्च के अंत तक पी-नोट्स के जरिये निवेश घटकर 87,979 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश मार्च, 2022 के अंत तक घटकर 87,979 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल भारतीय पूंजी बाजार में पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश मार्च, 2022 के अंत तक घटकर 87,979 करोड़ रुपये रह गया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, विदेशी निवेशक घरेलू बाजार में निवेश के लिए सतर्क रुख अपनाना जारी रखेंगे।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष पंजीकृत पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाप्रदाता ग्रीन पोर्टफोलियो के संस्थापक दिवम शर्मा ने कहा, ‘‘हम आने वाले महीनों में वैश्विक बाजारों से कम निवेश देखेंगे, जिससे कुछ महीनों के लिए पी-नोट्स की भागीदारी में दबाव बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, हमारा मानना है कि भारत पर इसका खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं हमारे साथ व्यापारिक साझेदारी करने की तरफ देख रही हैं।’’

पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा पी-नोट्स उन निवेशकों को जारी किए जाते हैं, तो बिना पंजीकरण के भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश करना चाहते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया को पूरा करना होता है।

सेबी के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बाजारों में पी-नोट्स निवेश का मूल्य (इक्विटी, ऋण और हाइब्रिड प्रतिभूतियां) मार्च के अंत तक 87,979 करोड़ रुपये था, जबकि फरवरी के अंत में यह आंकड़ा 89,143 करोड़ रुपये था।

इसी तरह जनवरी, 2022 के अंत में पी-नोट्स निवेश का स्तर 87,989 करोड़ रुपये था।

वहीं मार्च के अंत तक पी-नोट्स के जरिये हुए कुल 87,979 करोड़ रुपये के निवेश में से 78,233 करोड़ रुपये शेयरों में लगाए गए।

इसके अलावा 9,593 करोड़ रुपये ऋण या बांड और 153 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में डाले गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\