एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पिछले 18 महीनों में तेलंगाना में 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आयाः रेवंत रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद पिछले 18 महीनों में राज्य ने लगभग 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

जरुरी जानकारी | पिछले 18 महीनों में तेलंगाना में 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आयाः रेवंत रेड्डी

हैदराबाद, 15 जुलाई तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद पिछले 18 महीनों में राज्य ने लगभग 3.28 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

रेड्डी ने हैदराबाद की जीनोम वैली में आईसीएचओआर बायोलॉजिक्स के नए संयंत्र की आधारशिला रखने के अवसर पर कहा कि राज्य सरकार ने ‘चीन प्लस वन’ रणनीति को ध्यान में रखते हुए तेलंगाना को एक आकर्षक गंतव्य बनाने का लक्ष्य रखा हुआ है।

इस रणनीति के तहत चीन से बाहर अपने विनिर्माण और आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने वाली वैश्विक कंपनियों के लिए तेलंगाना को एक मजबूत विकल्प के तौर पर पेश करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ज्यादातर निवेशक भारत की तरफ देख रहे हैं। मैं तेलंगाना, हैदराबाद को 'चीन प्लस वन' के लिए वैकल्पिक बनाना चाहता हूं।’’

रेड्डी ने दवा, इलेक्ट्रिक वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों को तेलंगाना में पूरा समर्थन, प्रोत्साहन और त्वरित सरकारी मंजूरी का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नौ दिसंबर, 2025 को राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर ‘तेलंगाना राइजिंग 2047’ दृष्टिपत्र जारी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2035 तक तेलंगाना को एक लाख करोड़ डॉलर और 2047 तक तीन लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है।

रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार नीतियों में सुधार करके निवेश आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).