एजेंसी न्यूज

सीआरपीएफ इकाई में कोविड-19 संक्रमण फैलने की जांच जल्द होगी पूरी

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बल इस महामारी का मुकाबला करने के लिए नए उपाय भी कर रहा है।

सीआरपीएफ इकाई में कोविड-19 संक्रमण फैलने की जांच जल्द होगी पूरी
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई सीआरपीएफ की एक ही बटालियन के 137 जवानों के कोविड-19 से संक्रमित होने और एक जवान की मौत के ‘‘गंभीर’’ मामले की जांच जल्द पूरी हो जाएगी।

अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बल इस महामारी का मुकाबला करने के लिए नए उपाय भी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि जांच सीआरपीएफ प्रमुख ए. पी. माहेश्वरी की निगरानी में चल रही है और जल्द ही वह पूरी हो जाएगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘महानिदेशक बल की 31वीं बटालियन में कोरोना वायरस फैलने की गंभीरता से जांच की जा रही है। डीजी ने बल को संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इन चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने बताया कि इस इकाई में अब तक 137 जवान संक्रमित पाए गए हैं जबकि छह की रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित जवानों के सम्पर्क में आए लोगों को भी पृथक रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).