देश की खबरें | राम मंदिर निर्माण के लिये जमीन खरीदने में कथित घोटाले की जांच हो : राजभर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले दिनों उन्हें फोन कर बातचीत का प्रयास किया था।

उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले दिनों उन्हें फोन कर बातचीत का प्रयास किया था।

राजभर ने सोमवार को जिले के रसड़ा में पार्टी के जिलाध्यक्षों की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा व राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर जमकर निशाना साधा । उन्होंने आरोप लगाया, “मंदिर आम लोगों के लिए आस्था का केंद्र है लेकिन भाजपा व आरएसएस के लिए मंदिर व्यापार का जरिया है।”

उन्होंने आरोप लगाया है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक जमीन गत 18 मार्च को 2 करोड़ रुपये में खरीदी गई और इसके बाद वही जमीन 18 मार्च को ही पांच मिनट बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने 18.50 करोड़ रूपये मे खरीद ली। उन्होंने दावा किया है कि दोनों बार जमीन की हुई खरीद फरोख्त में गवाह वही हैं। राजभर ने जमीन खरीदने में 16 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि निर्मोही अखाड़ा इसके पहले विश्व हिंदू परिषद पर 1400 करोड़ रुपये के घोटाला का आरोप लगा चुका है। राजभर ने कहा कि ज़मीन घोटाले से करोड़ों भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने जमीन खरीदने में हुए कथित घोटाले की सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच की मांग की है।

राजभर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “दोनों नेता भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं करने (जीरो टॉलरेंस) का दावा करते हैं, अब मोदी जी और योगी जी बताए कि इस घोटाले के मामले में राम मंदिर निर्माण संस्था के ट्रस्टी पर कब मुकदमा दर्ज होगा तथा घोटाले में संलिप्त लोग कब गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।”

भाजपा के सहयोगी रहे राजभर ने यह दावा भी किया है कि उत्तर प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही गहमागहमी के मध्य पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने उन्हें फोन किया था, लेकिन उन्होंने नड्डा से बातचीत करने से इंकार कर दिया था।

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा रहे ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ आलाकमान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की थी।

सिंह ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा था कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपए की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। उन्होंने कहा कि यह सीधे-सीधे धनशोधन का मामला है और सरकार इसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराये।

चंपत राय ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि वह इस तरह के इल्जामात से नहीं डरते। वह खुद पर लगे आरोपों का अध्ययन करेंगे।

मीडिया को जारी एक संक्षिप्त बयान में राय ने कहा था, "हम पर तो महात्मा गांधी की हत्या करने का आरोप भी लगाया गया था। हम आरोपों से नहीं घबराते। मैं हम पर लगे आरोपों का अध्ययन और उनकी जांच करूंगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\