अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन किशोरों की मौत किस कारण हुई। ये किशोर कथित तौर पर स्कूल की परीक्षा खत्म होने का जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे।
स्थानीय समाचार पत्र ‘डेली डिस्पैच’ की खबर के अनुसार, रविवार को शव मेज तथा कुर्सियों के पास मिले। शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे।
पुलिस प्रवक्ता कर्नल एथलेंडा माथे ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और अभी मौत के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।
वहीं पुलिस मंत्री भेकी सेले ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने लिए गए हैं और उन्हें यहां की एक ‘टॉक्सोलॉजी’ प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। मंत्री के बयान से संकेत मिले हैं कि पुलिस इस बात को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि कहीं लड़कों ने कोई जहरीला पदार्थ या नशीला पदार्थ तो नहीं खाया। सेले ने कहा कि जांच के परिणाम आने में वक्त लग सकता है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें रविवार तड़के चार बजे लोगों के बेसुध होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि 17 किशोर घटनास्थल पर मृत पाए गए जबकि चार किशोरों की बाद में अस्पताल में मौत हो गयी। इनकी उम्र 13 से 17 वर्ष के बीच थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सियांदा मनाना ने कहा, ‘‘अभी हम मौत के कारणों की पुष्टि नहीं कर सकते हैं। हम मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जल्द से जल्द शवों का पोस्टमार्टम कराएंगे।’’
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। एक बयान के अनुसार, ‘‘ राष्ट्रपति इन युवकों के इस तरह वहां एकत्रित होने को लेकर चिंतित हैं, जहां 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के आने पर रोक होनी चाहिए।’’
क्लब के मालिक सियाखंगेला नदेवु ने स्थानीय प्रसारक ‘ईएनसीए’ को बताया कि उन्हें रविवार सुबह घटनास्थल पर बुलाया गया था। नदेवु ने कहा, ‘‘मुझे अब भी नहीं पता कि वास्तव में क्या हुआ था, लेकिन जब मुझे सुबह बुलाया गया तो बताया गया कि कुछ लोग जबरन वहां घुसने की कोशिश कर रहे थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY