देश की खबरें | जांच अभियान से संक्रमण के आंकड़े बढ़ेंगे मगर मौत के आंकड़े होंगे न्यूनतम : योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बृहस्पतिवार से राज्य में शुरू हो रहे कोविड—19 जांच अभियान से संक्रमण के मामलों के आंकड़े भले ही बढ़ेंगे लेकिन मौत के आंकड़े न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी।

लखनऊ, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बृहस्पतिवार से राज्य में शुरू हो रहे कोविड—19 जांच अभियान से संक्रमण के मामलों के आंकड़े भले ही बढ़ेंगे लेकिन मौत के आंकड़े न्यूनतम स्तर पर पहुंचाने में कामयाबी मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे संचारी रोगों के लिये भी इंसेफेलाइटिस नियंत्रण जैसी ही मुहिम की जरूरत बतायी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: नेवेली लिग्नाइट के थर्मल प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 17 घायलों को NLC Lignite अस्पताल ले जाया गया  .

योगी ने बुधवार को 'संचारी रोग नियंत्रण दस्‍तक अभियान' की शुरुआत करते हुए कहा कि बृहस्पतिवार से मेरठ मण्‍डल के छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और बागपत में हमारा एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है। बाकी 17 मण्‍डलों में यह पांच से 15 जुलाई के बीच चलाया जाएगा। इस अभियान में हम हर नागरिक की मेडिकल स्‍क्रीनिंग करेंगे।

उन्होंने कहा, ''मेरा विश्‍वास है कि जब हम प्रदेश के हर नागरिक की स्‍क्रीनिंग कर लेंगे तो भले ही संक्रमण के मामलों की संख्‍या बढ़ेगी, लेकिन मौत के आंकड़े न्‍यूनतम स्‍तर पर पहुंचाने में हमें सफलता मिलेगी।''

यह भी पढ़े | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बड़ा आरोप- विपक्ष की आवाज को दबाने पर आमादा है योगी सरकार.

मुख्यमंत्री ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिये इंसेफेलाइटिस उन्मूलन अभियान जैसी ही मुहिम बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2016 और 2017 में प्रदेश में सिर्फ इंसेफेलाइटिस से ही 600 से ज्‍यादा मौतें हुई थीं लेकिन 2018-19 के आंकड़ों को देखें तो उनकी संख्‍या में लगातार गिरावट आयी है और वर्ष 2019 में यह संख्‍या 126 पर आ गयी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अनुमान है कि इस वर्ष कोरोना वायरस के कारण जिस तरह से स्‍वच्‍छता और जनजागरूकता के व्‍यापक कार्यक्रम चलाये गये, उससे हम मौत के इन आंकड़ों को आधे से भी कम करने में सफल हो सकते हैं। ऐसी बीमारी जिसने पिछले 40 वर्षों के दौरान पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में हजारों बच्‍चों को निगल लिया, उस बीमारी को 60 फीसदी कम करने और मौत के आंकड़ों को 90 प्रतिशत तक कम करने में सफलता प्राप्‍त हो, यह अपने आप में एक उपलब्धि है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यही स्थिति हमें डेंगू, मलेरिया, कालाजार और डायरिया समेत सभी संक्रामक रोगों के लिये बनानी पड़ेगी। यह काम एक अभियान के तहत करना होगा। इसके लिये प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज एक मुहिम शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का कोई न कोई जिला किसी न किसी संचारी रोग की कम या ज्‍यादा चपेट में रहता है। प्रदेश के 38 जिले तो ऐसे हैं जो इंसेफेलाइटिस से प्रभावित होते हैं। बहुत सारे जिले खासकर शहरी इलाकों में जरा सी असावधानी से डेंगू का खतरा बहुत बढ़ जाता है। उसी तरह बहुत से क्षेत्रों में मलेरिया, कालाजार और चिकनगुनिया भी देखने को मिलता है। इन सब पर प्रभावी नियंत्रण के लिये प्रदेश में अंतर्विभागीय समन्‍वय बनाया गया है और इस तालमेल के जरिये बीमारी पर काबू करने के लिये स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को नोडल महकमा बनाया गया है। इसमें नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्‍य विकास, महिला एवं बाल विकास, बेसिक शिक्षा, माध्‍यमिक शिक्षा, दिव्‍यांग जन कल्‍याण आदि विभाग मिलकर काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कोरोना वायरस के खिलाफ बेहतर तरीके से लड़कर राज्‍य में बेहतरीन स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा देने का प्रयास किया। उसने अंतर्विभागीय समन्‍वय के माध्‍यम से एक मिसाल कायम की है। कोरोना महामारी के इस दौर में भी प्रदेश के 24 करोड़ लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम कोरोना से भी लड़ेंगे और हर तरह के संचारी रोग से भी प्रभावी तरीके से निपटेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\